फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI90Quiz: शहीद सुखदेव कॉलेज ने जीता RBI क्विज का दिल्ली राउंड, अब जोनल राउंड का मुकाबला होगा अहम

Wed, 16 Oct 2024 10:02 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

भारतीय रिजर्व बैंक अपनी 90वीं वर्षगांठ के मौके पर देश भर में एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें छात्रों से प्रतियोगिता में इतिहास, अर्थशास्त्र और करेंट अफेयर्स जैसे कई विषयों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जा रहे हैं। वहीं दिल्ली राउंड में शहीद सुखदेव कॉलेज ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
शहीद सुखदेव कॉलेज ने जीता RBI क्विज का दिल्ली राउंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस वर्ष अपनी 90वीं वर्षगांठ मना रहा है। बैंक इसे यादगार बनाने के लिए सालभर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रहा है। आरबीआई ने इन्हीं कार्यक्रमों में आरबीआई 90 क्विज शुरू किया है। जो छात्रों में बेहद में लोकप्रिय हो रहा है। इस प्रतियोगिता में ग्रेजुएशन कर रहे छात्र शामिल हो रहे है। छात्रों से प्रतियोगिता में इतिहास, अर्थशास्त्र और करेंट अफेयर्स जैसे कई विषयों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाते है।
विज्ञापन


टीम-आधारित प्रतियोगिता हैं आरबीआई 90 क्विज
दरअसल, आरबीआई 90 क्विज एक टीम-आधारित प्रतियोगिता है। जिसे कई चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का ऑनलाइन चरण 19-21 सितंबर 2024 तक आयोजित किया गया था। ऑनलाइन चरण में प्रदर्शन के आधार पर राज्य-स्तरीय राउंड में भाग लेने के लिए कॉलेज टीमों का चयन किया गया। राजधानी नई दिल्ली के लिए आरबीआई 90 क्विज का राज्य-स्तरीय राउंड हयात रीजेंसी, दिल्ली में आयोजित हुआ था। इसमें 136 छात्र (68 टीम) शामिल हुए थे। 

शहीद सुखदेव कॉलेज ने जीता RBI क्विज का दिल्ली राउंड
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनस स्टडीज की टीम में छात्र ईशान एवले और हर्षिता जैन शामिल थे। ये टीम विजेता चुनी गई। जबकि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और श्री वेंकटेशवर कॉलेज की टीमें क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन


किस टीम को कितना मिलेगा इनाम?
विजेता टीम को 2 लाख, दूसरे टीम को 1.5 लाख और तीसरे पायदान पर आने वाली टीम के लिए 1 लाख का इनाम है। विजेता टीम अब जोनल राउंड में प्रतिस्पर्धा करेगी। जो 21 नवंबर 2024 और 4 दिसंबर 2024 को होगा। फाइनल दिसंबर 2024 में मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें