कालेधन के शक के दायरे में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान आ गए हैं। इनकम टैक्स विभाग ने शाहरुख को नोटिस भेजा है। उनसे बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड और दुबई में निवेश का ब्यौरा मांगा गया है। शाहरुख को आईटी ने करीब 15 दिन पहले नोटिस भेजा था। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि उनके पास कालाधन है या नहीं। सूत्रों के मुताबिक शाहरुक को इमकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 131 के तहत नोटिस भेजा गया, यह कानून इनकम टैक्स अधिकारियों को जांच करने का हक देता है।
माना जा रहा है कि शाहरुख को भेजा गया इनकम टैक्स विभाग का नोटिस सरकार की कालेधन के खिलाफ चलाई जा रही उस मुहिम का हिस्सा है जिसमें वह रईसों और तमाम मशहूर हस्तियों के सीक्रेट मनी तो उजागर करने की कोशिश कर रही है।
शाहरुख खान के अलावा कुछ और भारतीय उद्योगपतियों को भी नोटिस जारी कर विदेंशों में उनके निवेश की जानकारी मांगी गई है। माना जा रहा है कि इन्होंने सिंगपुर के जरिए इस तरह काम को अंजाम दिया है।