फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों के लिए कब्रगाह बनती रही है रेलवे क्रॉसिंग, पहले भी हुए दर्दनाक हादसे

Mon, 25 Jul 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटोः हादसों में अक्सर मासूम ही शिकार होते हैं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन हादसों में होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यूपी के भदोही में सोमवार को हुए हादसे में आठ बच्चों की जान चली गई। रेल
विज्ञापन

मंत्रालय की ओर से लगातार किए जा रहे वादों और घोषणाओं के बावजूद मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर हो रही दुर्घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही, जबकि पिछले ही बजट रेल
मंत्री में सुरेश प्रभु ने रेलवे क्रॉसिंग को सुरक्षित बनाने के लिए तमाम घोषणाएं की थी। पढ़िए इन हादसों से जुड़े अनकहे सच..।

तेलंगाना में 26 बच्चों की मौत
यूपी के भदोही में हुए हादसे से पहले तेलंगाना में 2014 में रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय 26 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर दायर याचिका की
विज्ञापन

सुनवाई कर रहा है।  

अगस्त 2015 से जनवरी 2016 के बीच आठ विभिन्न जोन में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर 15 घटनाएं हो चुकी हैं। इन 15 घटनाओं में 26 लोग मारे गए। इनमें चार घटनाएं नॉर्थ
जोन में हुई, जबकि नॉर्थ ईस्टर्न और नॉर्थ वेस्टर्न जोन में तीन-तीन घटनाएं हुई। 

रेलवे के खजाने पर बढ़ता है आर्थिक बोझ

फाइल फोटोः हर साल सैकड़ों लोग क्रॉसिंग पर हादसे के शिकार हो जाते हैं। - फोटो : Getty Images
2016 में फरवरी तक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर लापरवाही के चलते मरने वालों की संख्या 126 थी। 2013-14 में 98 लोग मानव रेलवे क्रॉसिंग को पार करते हुए अपनी जान गंवा बैठे। 2012-13 में ये संख्या 124 थी। 2011-12 में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर 204 लोग मौत के गाल में समा गए। 

इस साल फरवरी तक इस तरह की 45 घटनाएं हो चुकी हैं। 2012-13 में 53 ट्रेन हादसे हुए जबकि 2013-14 में 47 ट्रेन हादसे सामने आए। इन हादसों में रेलवे ने फरवरी तक 6,29,938 रुपये खर्च मुआवजे के तौर पर दे चुका है। 2013- 14 में यह राशि 15,15,344 थी।
विज्ञापन

टाटा मैजिक ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुए हुआ भदोही हादसा

फाइल फोटोः ऐसी लापरवाही के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए। - फोटो : Getty Images
गौरतलब है कि यूपी के भदोही स्थित कैयरमऊ में स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक के ट्रेन की चपेट में आने से 9 बच्चों की मौत हो गई। अन्य 12 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा वाराणसी-इलाहबाद रेलवे खंड के अंतर्गत आने वाले भदोही के कैयरमऊ मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। इस क्रॉसिंग पर रेलवे ने गेट पर ठेकेदार के जरिए एक गैंगमैन की ड्यूटी लगाई हुई है, हालांकि गैंगमैन मैजिक ड्राइवर को इशारा करता रहा पर वो रूका नहीं। इस लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि टाटा मैजिक स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी कि तभी अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन की टक्कर लगने से अब तक 9 बच्चों की मौत हुई है। वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने टाटा मैजिक को आग के हवाले कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें