फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SFJ: भाजपा से जुड़ने पर सिरसा को एसएफजे ने दी धमकी, पंजाब जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

Thu, 02 Dec 2021 10:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिख्स फॉर जस्टिस संगठन के संदेश में मनजिंदर सिंह सिरसा को धमकी देते हुए कहा गया है कि भाजपा पंजाब के हजारों किसानों की मौत की जिम्मेदार है।  भाजपा के सदस्य बनने के कारण अब मनजिंदर सिंह सिरसा भी इन मौतों के लिए जिम्मेदार बन गए हैं।  संगठन ने कहा है कि भाजपा से जुड़ने के कारण सिरसा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। 
विज्ञापन
Manjinder Singh Sirsa Delhi DSG PC President joins BJP - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के भाजपा ज्वाइन करने से नाराज सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ)  संगठन ने उन्हें धमकी दी है। संगठन के अतिवादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि यदि मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाब या किसी अन्य देश की यात्रा करते हैं तो इस दौरान उन्हें गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। हालांकि,  मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे एक कायराना औऱ मूर्खतापूर्ण धमकी बताकर खारिज कर दिया है। उन्होंने एक दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता ली है। 

विज्ञापन


सिख्स फॉर जस्टिस संगठन के संदेश में मनजिंदर सिंह सिरसा को धमकी देते हुए कहा गया है कि भाजपा पंजाब के हजारों किसानों की मौत की जिम्मेदार है।  भाजपा के सदस्य बनने के कारण अब मनजिंदर सिंह सिरसा भी इन मौतों के लिए जिम्मेदार बन गए हैं।  संगठन ने कहा है कि भाजपा से जुड़ने के कारण सिरसा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

वहीं, इस धमकी पर टिप्पणी करते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने अमर उजाला से कहा कि यह संगठन पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के इशारों पर हमेशा से देश विरोधी टिप्पणियां करता रहा है। उन्होंने कहा है कि उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य सिख समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ना रहा है और वे आगे भी सिखों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा है कि वे इस तरह की धमनियों से डरने वाले नहीं हैं और शीघ्र ही पंजाब की यात्राएं करेंगे। 
विज्ञापन


सिखों की धार्मिक संस्था डीएसजीएमसी और पंजाब के अकाली दल से जुड़े रहने के कारण मनजिंदर सिंह सिरसा सिख समुदाय में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।  भाजपा का अनुमान है कि सिरसा के उनके पाले में आ जाने से सिखों को पार्टी से जोड़ा जा सकेगा। इससे पार्टी कि पंजाब में संभावनाएं मजबूत हो सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें