फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलूचिस्तान में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 17 की मौत; गृह मंत्री ने जताया शोक

Thu, 11 Apr 2024 10:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बताया कि ईद के दिन बस दोपहर के दो बजे थट्टा से रवाना हुई और रात के आठ बजे हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि मृतकों और घायलों को कराची के सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों के सीमावर्ती इलाके के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 38 घायल हुए हैं। यह घटना बुधवार की है, सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर बलूचिस्तान के खुजदर जिले में मुस्लिम सुफी दरगाह शाह नूरानी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे। 
विज्ञापन


यह हादसा जिस स्थान पर हुआ, वह कराची से 200 किलोमीटर दूर है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने घटना पर शोक जताया। उन्होंने बताया कि एक मोड़ पर बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और बस खाई में गिर गई। सभी यात्री सिंध प्रांत के थट्टा शहर के रहने वाले थे।

गृह मंत्री ने कहा, "ईद के दिन बस दोपहर के दो बजे थट्टा से रवाना हुई और रात के आठ बजे हादसा हुआ।" पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों को कराची के सिविल अस्पताल ले जाया गया। पाकिस्तान में खराब सड़के और जागरूकता की कमी अक्सर सड़क दुर्घटना का कारण बनती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें