फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर में जुए के अड्डे पर छापा, 12 गिरफ्तार, 3.6 लाख रुपये नकद जब्त, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sun, 29 Sep 2024 02:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

छापेमारी के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. हर्ष पोद्दार ने पुलिस की लापरवाही का पता लगाने के लिए एक आंतरिक जांच शुरू की। जांच में मालूम चला कि क्षेत्र की देखरेख के लिए जिम्मेदार इंस्पेक्टर प्रशांत काले उचित कार्रवाई करने में विफल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस चापेमारी में उन्होंने 3.6 लाख रुपये नकद और अन्य सामान जब्त करने के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। क्षेत्र में अवैध गतिविधि के खिलाफ उचित कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए एक अन्य पुलिसकर्मी का ट्रांसफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जुए के अड्डे पर छापेमारी
नागपुर ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल महास्के और उनकी टीम ने गुरुवार को आमगांव इलाके में जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने जुए खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने  3.62 लाख रुपये से अधिक नकद, तीन कारें, पांच दोपहिया वाहन, कई मोबाइलफोन और अन्य सामान जब्त किया। इन चीजों की कुल कीमत 17.89 लाख रुपये बताई गई है। 

दो पुलिसकर्मी निलंबित, एक अन्य का ट्रांसफर
छापेमारी के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. हर्ष पोद्दार ने पुलिस की लापरवाही का पता लगाने के लिए एक आंतरिक जांच शुरू की। जांच में मालूम चला कि क्षेत्र की देखरेख के लिए जिम्मेदार इंस्पेक्टर प्रशांत काले उचित कार्रवाई करने में विफल रहे थे। काले को नागपुर ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम में ट्रांसफर किया गया। वहीं, बीट इन-चार्ज गजानन माहुरे और स्थानीय अपराध शाखा के कांस्टेबल रोशन काले को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस जुए के अड्डे को गुंडा रमेश बरगट चला रहा था। यहां सिवनी, बालाघाट (मध्य प्रदेश), रामटेक, कुही, कैम्पटी और देवलापार (नागपुर में) से जुआरी आते थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी अक्सर अपना स्थान बदलता रहता था। वह जंगलों और फार्महाउस समेत कई स्थानों पर जुआ खेलता था। बरगट ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप भी बनाया था, जहां वह अड्डे की लोकेशन साझा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें