फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: रायगढ़ में फार्मा फैक्ट्री में विस्फोट से लगी आग; सात घायल और 11 लोग लापता

Fri, 03 Nov 2023 09:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण आग लग गई। इसके परिणामस्वरूप कंपनी के परिसर में रखे रसायनों से भरे बैरल फट गए। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त मजदूर फैक्ट्री के अंदर थे। इनमें से सात गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दवा कंपनी में विस्फोट के बाद आग लग गई। शुक्रवार को हुई इस घटना में सात लोग घायल हो गए और 11 अन्य लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि यह धमाका महाड एमआईडीसी इलाके में ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी में सुबह करीब 10.30 बजे हुआ था। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण आग लग गई। इसके परिणामस्वरूप कंपनी के परिसर में रखे रसायनों से भरे बैरल फट गए। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त मजदूर फैक्ट्री के अंदर थे। इनमें से सात गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, जब मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा था तो परिसर में मौजूद लोगों में से 11 लोग लापता पाए गए। अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी थीं और बाद में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और अग्निशमन दल तलाशी अभियान चला रहे हैं और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को भी इसमें शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें