फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन: हैती विद्रोहियों की कैद से सात भारतीय नाविक रिहा, ओमान के सुल्तान ने की मदद

Mon, 25 Apr 2022 03:01 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ओमान के विदेश मंत्री अलबुसैदी ने सात भारतीयों सहित 14 लोगों की रिहाई की पुष्टि की है।हैती विद्रोहियों ने तीन महीने पहले संयुक्त अरब अमीरात के एक व्यापारी जहाज को जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन की राजधानी सना में रविवार को हैती विद्रोहियों के कैद से रिहा किए गए 14 विदेशियों में सात भारतीय नाविक भी शामिल हैं। इसकी जानकारी ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने दी। ओमान के राजा, सुल्तान हैथम बिन तारिक के हस्तक्षेप के बाद, ओमानी सरकार ने यमन में हिरासत में लिए गए सात भारतीयों की सुरक्षित रिहाई में मदद की।

विज्ञापन


बता दें कि तीन माह पूर्व हूती विद्रोहियों ने यूएई के एक व्यापारी जहाज को अगवा कर लिया था जिसमें 14 विदेशी नाविक सवार थे। इन्हें ओमान रॉयल एयरफोर्स के विमान से मस्कट ले जाया गया है।

ओमान के विदेश मंत्री अलबुसैदी ने सात भारतीयों सहित 14 लोगों की रिहाई की पुष्टि की है। ओमान के विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि कैप्टन कार्लोस डेमाटा, मोहम्मद जशीम खान, अयानाचेव मेकोनेन, दीपाश मुता परम्बिल, अखिल रेघु, सूर्य हिदायत परमा, श्रीजीत सजीवन, मोहम्मद मुनवर समीर, संदीप सिंह, ल्यूक साइमन और उनकी पत्नी और बच्चे, मौंग थान और वीरा वीएसएसजी वासमसेट्टी को आज यमन में हिरासत से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


अलबुसैदी के ट्वीट का जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मामले में ओमान की मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। जयशंकर ने ट्वीट किया कि आपकी मदद और सहायता के लिए शुक्रिया मेरे दोस्त बद्र अलबुसैदी। भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी का इंतजार है।

ओमान सुल्तान ने की मदद 
ओमान सुल्तान हैथम बिन तारिक के हस्तक्षेप के बाद ओमानी सरकार ने यमन में हिरासत में लिए गए सात भारतीय नागरिकों की सुरक्षित रिहाई करने में मदद की।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत के सात, यूके के तीन और इंडोनेशिया, फिलीपींस, म्यांमार और इथियोपिया के एक-एक सहित कुल 14 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था और यमन में रखा गया। इस साल फरवरी में हैती विद्रोहियों के कब्जे वाले मालवाहक जहाज से सात भारतीयों को हिरासत में लिया गया था।

मिस्र की सरकार ने ईद से पहले 41 कैदियों को किया रिहा
मिस्र में मुसलमानों के पाक माह रमजान के खत्म होने से एक सप्ताह पहले 41 कैदियों को रिहा किया गया। इस समय आम तौर पर कैदियों को माफी दी जाती है। ‘द रिफॉर्म एंड डेवलपमेंट पार्टी’ ने बताया कि रिहा किए गए लोग राजनीतिक कैदी थे, जिन्हें उनके खिलाफ दर्ज मामलों में सुनवाई होने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। सरकार के मानवाधिकार निकाय ने एक बयान में बताया कि केवल उन लोगों को रिहा किया गया है, जिन्हें उनके खिलाफ दर्ज मामलों में सुनवाई शुरू होने से पहले गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें