Astrazeneca: एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन की वापसी के फैसले पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का बयान सामने आया है। सीरम के प्रवक्ता ने कहा कि हम दुनियाभर के लोगों की चिंताओं को पूरी तरह से समझते हैं।
दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी के दौरान लोगों को टीके मुहैया कराने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से कोरोना वैक्सीन वैक्सजेवरिया को वापस मंगाया है। इसे लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के प्रवक्ता ने कहा ‘हम दुनियाभर के लोगों की चिंताओं को पूरी तरह से समझते हैं। हमारा पूरा ध्यान पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर देने पर है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि कंपनी ने 2021 की पैकेजिंग में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम और थ्रोम्बोसिस समेत दुर्लभ से दुर्लभ साइड इफेक्ट का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान कई चुनौतियां सामने आई, इसके बावजूद वैक्सीन की सुरक्षा सर्वोपरि बनी हुई है। एसआईआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने पिछले टीकों की काफी कम होती मांग को देखते हुए दिसंबर 2021 से कोविशील्ड की अतिरिक्त खुराक का निर्माण और आपूर्ति बंद कर दी।