फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 29 Sep 2019 06:39 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top news of 29 September - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र: आज जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, 21 अक्तूबर को होगा मतदान
महाराष्ट्र में सत्ताधारी भाजपा आज आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। राज्य में 21 अक्तूबर को मतदान होगा। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के भाजपा नेता उम्मीदवारों की सूची को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करने के बाद निर्णायक रूप देंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

नवरात्रों के लिए सजे मंदिर, आज शैलपुत्री की पूजा, जानें घट स्थापना का शुभ समय

विज्ञापन

राजधानी में शारदीय नवरात्रों के लिए मंदिर पूरी तरह से सज गए हैं। रविवार को शैलपुत्री पूजन के साथ नवरात्र का पहला दिन है। पहले नवरात्र में कलश स्थापना भी होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

BIGG BOSS 13: बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स और न्यूज एंकर का तड़का, इस बार ऐसी है कंटेस्टेंट लिस्ट
बिग बॉस 13 को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। यह शो आज से शुरू हो रहा है। सलमान खान के शो को लेकर कई दावे सामने आ रहे हैं। कभी शो में किसी महिला की आवाज गूंजने को लेकर तो कभी अमीषा पटेल के शो से  स्पेशल कनेक्शन को लेकर। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

40 उम्मीदवारों के नाम तय, आज जारी होगी जननायक जनता पार्टी की दूसरी सूची
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (जजपा) आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगी। जजपा पहली सूची में सात प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आईएमए चुनाव: आज 1404 चिकित्सक चुनेंगे अपना नया अध्यक्ष, इनके बीच है मुकाबला
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा शाखा का चुनाव आज सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। चुनाव संचालन समिति ने मतदाता सूची और मतपत्र की जांच कर सील करते हुए चुनाव स्थल पर पहुंचा दिए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के सामने बगावत रोकने की चुनौती
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर पहुंच चुकी है। सत्तारूढ़ भाजपा व कांग्रेस के सामने आने वाले दिनों में सबसे बड़ी चुनौती बगावत को रोकने की होगी। दोनों दलों में ही 90 सीटों पर टिकट के इच्छुक नेताओं की भरमार है। आज से टिकट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

खुशखबर: आज से कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से रफ्तार भरेगी ट्रेन
कासगंज रेलवे जंक्शन से अब इलेक्ट्रिक ट्रेनें रफ्तार भरेंगी। लंबे इंतजार के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन से सफर की तैयारी पूरी की गई है। आज कासगंज से आगरा फोर्ट के बीच एक जोड़ी ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें