फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, तैयार हो जाइए सेमी बुलेट ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस की सवारी के लिए

Sat, 02 Apr 2016 07:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा

सार

  • देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन का इंतजार अब खत्म
  • डेढ़ साल पहले सेमी हाईस्पीड ट्रेन के संचालन की कवायद शुरू की थी
  • ट्रेन की अधिकतम 160 किमी प्रतिघंटा रहेगी
विज्ञापन
सेमी बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा है - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन का इंतजार अब खत्म हो गया है। पांच अप्रैल को इसका उद्घाटन रेलमंत्री सुरेश प्रभु रेल भवन से रिमोट द्वारा करेंगे। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट रवाना होगी। उद्घाटन के दिन ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह दस बजे रवाना होगी, जो 11:40 बजे आगरा पहुंचेगी। ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
विज्ञापन


रेल विभाग ने डेढ़ साल पहले आगरा-दिल्ली के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन के संचालन की कवायद शुरू की थी। अब तक इस ट्रेन के सात ट्रायल हो चुके हैं। 22 मार्च को फाइनल ट्रायल के दौरान रुनकता में दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए थे। उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मथुरा में ओएचई पेंटो टूटने के बाद ट्रेन खड़ी रही थी। इसके बाद से ट्रेन के संचालन पर संशय के बादल मंडराने लगे थे।

उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों ने बताया कि गतिमान एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन से शाम 5:50 बजे चलेगी। निजामुद्दीन स्टेशन से गाड़ी सुबह 8:10 बजे चलेगी। गाड़ी में 12 एसी कोच हैं। निजामुद्दीन से तुगलकाबाद के बीच इसकी अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा एवं इसके बाद अधिकतम 160 किमी प्रतिघंटा रहेगी। ट्रेन में एयर होस्टेस की तर्ज पर रेल परिचारिकाएं सेवाएं देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली की जगह अब निजामुद्दीन से चलेगी

पांच रूटों पर भी सेमी हाईस्पीड ट्रेन को चलाए जाने का रास्ता साफ - फोटो : PTI
रेलवे बोर्ड ने पूर्व में गतिमान एक्सप्रेस को निजामुद्दीन से चलाने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसे नई दिल्ली से किया गया। लेकिन अब इसे निजामुद्दीन से ही चलाया जाएगा। इस तरह रेलवे अधिकारियों ने आठ किलोमीटर की दूरी को कम कर दिया।

पहले ट्रायल में नई दिल्ली से आगरा कैंट तक गतिमान के पहुंचने का तय समय 90 मिनट निर्धारित किया गया था, जबकि यह 110 मिनट में पहुंची थी। अब निजामुद्दीन से गाड़ी चलाए जाने के बाद भी इसका समय 100 मिनट निर्धारित किया गया है।

रेलवे के सूत्रों का कहना है कि हाईस्पीड कॉरिडोर का दफ्तर नई दिल्ली या आगरा में बनाए जाने पर विचार चल रहा है। इस ट्रेन के चलने के साथ ही अन्य पांच रूटों पर भी सेमी हाईस्पीड ट्रेन को चलाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही अन्य रूटों पर भी काम शुरू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें