फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: मस्जिद गिराने की मांग को लेकर वीडियो बनाने वाला साधु गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 03:28 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मांड्या

सार

संत ऋषि कुमार ने श्रीरंगपटना मस्जिद के सामने खड़े होकर कहा कि इस ढांचे को भी बाबरी मस्जिद की तरह गिरा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज कल अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर फेमस होना चाहते हैं। लेकिन किसी-किसी को सोशल मीडिया पर वीडियो डालना भारी पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ चिक्कमगलुरु में काली मठ के प्रमुख ऋषि कुमार के साथ उन्होंने एक वीडियो में श्रीरंगपटना शहर में जामिया मस्जिद को ध्वस्त करने का आह्वान करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर दिया। अब उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बाबरी मस्जिद का किया जिक्र
सत ऋषि कुमार ने वीडियो में कहा कि बाबरी मस्जिद की तर्ज पर श्रीरंगपटना में एक ऐतिहासिक मस्जिद को गिरा देना चाहिए क्योंकि वहां एक हनुमान मंदिर था। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया।पुलिस ने चिक्कमगलुरु में काली मठ के प्रमुख ऋषि कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें श्रीरंगपटना लाया गया है। 

वीडियो में कहीं विवादित बातें
पुलिस ने बताया कि ऋषि कुमार एक बाल कलाकार के अंतिम संस्कार के सिलसिले में श्रीरंगपटना गए थे, जिनकी कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आगे जानकारी दी कि साधु ऋषि कुमार ने मस्जिद के सामने खड़े होकर कहा कि इस ढांचे को भी बाबरी मस्जिद की तरह गिरा दिया जाना चाहिए। साथ ही बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण श्रीरंगपटना में एक ऐतिहासिक मस्जिद का रखरखाव करता है।
विज्ञापन


हिंदुओं को अब जाग जाना चाहिए
वीडियो रविवार को संत के सहायक द्वारा शूट किया गया था। उन्होंने वीडियो में कहा कि श्रीरंगपटना में एक मंदिर की इमारत को मस्जिद में बदल दिया गया है। हिंदुओं को अब जाग जाना चाहिए। इस मस्जिद को भी अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तरह जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें