फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाओ रैली: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया कटाक्ष, बोले- लोगों से सरकार चुनने का विकल्प छीना जा रहा

Sat, 30 Mar 2024 10:29 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विपक्षी गठबंधन की 31 मार्च को होने वाली रैली से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भाजपा और लोगों के अधिकारों के बीच है। भारत की जीत लोकतंत्र की जीत में निहित है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से ही तमाम राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है। जहां एक तरह भाजपा कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति का आरोप लगा रही है। वहीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र खत्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम मोदी पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि देश को कोई सरकार नहीं बल्कि एक आपराधिक गिरोह चला रहा है।
विज्ञापन


लोगों से सरकार चुनने का अधिकार छीन लिया- राहुल गांधी
31 मार्च यानि कल होने वाली विपक्ष गठबंधन की सार्वजनिक रैली से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस ने कल होनी वाली सभा को लोकतंत्र बचाओ रैली करार दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा लोगों से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भाजपा और लोगों के अधिकारों के बीच है। भारत की जीत लोकतंत्र की जीत में निहित है।
 

सरकार नही आपराधिक गिरोह चला रहा देश- राहुल गांधी
भाजपा सरकार को गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि चंदे का धंधा करने वाली भाजपा देश में वसूली सरकार चला रही है। कांग्रेस के बैंक खातों को सीज कर लिया गया है। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। हर तरफ स्वतंत्र आवाज को दबाया जा रहा है। विपक्ष को निष्पक्ष तरीके से चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हैरत की बात ये है कि जो भाजपा का साथ नहीं दे रहा, उसे जेल में डाल रहे हैं। जो चंदा देता है, उनके खिलाफ मामलों को बंद कर दिया जाता है। ऐसा लगता है कि देश को सरकार नहीं बल्कि एक 'आपराधिक गिरोह' चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें