पुलवामा में सेना का सर्च ऑपरेशन
- फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर के पुलवामा के बामनू में सेना का कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना के इस ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी की पहचान हो गई है। उसका नाम किफायत बताया जा रहा है। वहीं ऑपरेशन में दो अन्य आतंकियों को घेर लिया गया है। सेना का ऑपरेशन जारी है।
#UPDATE Encounter in Pulwama's Bamnoo: Slain terrorist identified as Kifayat. Two other terrorists are trapped
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017
#UPDATE J&K: One terrorist has been gunned down by security forces in Pulwama's Bamnoo. Operation continues pic.twitter.com/CwkcfW4L3l
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017
गौरतलब है कि सेना ने कश्मीर में हालात पर काबू पाने के लिए आतंकियों को ढूंढ कर खत्म करना शुरू कर दिया है। इस रणनीति के तहत सेना ने इलाके के जंगलो में छुपे आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि सेना ने हाल में ही 12 आतंकियों की लिस्ट जारी की। जिसके बाद लिस्ट में शामिल बशीर लश्करी तथा जुनैद अहमद मट्टू को सेना बलों ने मार गिराया था।
वहीं सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लिस्ट में शामिल अन्य आतंकियों को भी जल्द ही मार गिराया जाएगा। सेना की ओर से जारी ऑपरेशन में एक महीने के भीतर लश्कर के टॉप कमांडर जुनैद मट्टू और बशीर लश्करी सहित 27 आतंकियों को मार गिराया गया है।