फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: मंगलूरू एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई, चप्पा-चप्पा खंगाला गया; विमान में बम होने की धमकी मिली थी

Fri, 29 Dec 2023 11:05 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू

सार

Bomb Threat at Mangaluru Airport : एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बुधवार की सुबह 11.20 बजे ईमेल देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने एयरपोर्ट पर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Mangaluru International Airport - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें एक विमान के भीतर बम होने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की गई। मंगलूरू देश के उन एयरपोर्ट में से एक है, जिसे मंगलवार की रात को ये धमकी मिली। धमकी भेजने वाला सेंडर खुद को आतंकी संगठन का सदस्य बता रहा था। 
विज्ञापन


विमान में बम छिपाने की धमकी
 xonocikonoci10@beeble.com आईडी से भेजे गए ईमेल में कहा गया, 'तुम्हारे एयरपोर्ट के किसी एक विमान में बम रखा हुआ है। विस्फोटक को अच्छे से छिपाकर रखा गया है। वे कुछ ही घंटों में फट जाएंगे। मैं तुम सभी को मार डालूंगा। मैं एक आतंकवादी संगठन से हूं।'

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बुधवार की सुबह 11.20 बजे ईमेल देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने एयरपोर्ट पर जांच शुरू की। पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने कहा, 'अतिरिक्त चेकपोस्ट के साथ एयरपोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। बम का पता लगाने और निष्क्रिय करने वाले दस्ते को भी बुलाया गया।'
विज्ञापन


पुलिस ने एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बैठक की। बाद में अडानी एयरपोर्ट के अधिकारियों के शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें