फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Security Breach: संघ ने कहा- पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक गंभीर मसला, देश के लिए अच्छा नहीं  

Fri, 07 Jan 2022 10:14 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, हैदराबाद

सार

आरएसएस सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा कि संवैधानिक उच्च पद वाले व्यक्ति का इस तरह फंसे रहना गंभीर मामला है। 
विज्ञापन
मनमोहन वैद्य - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिन पहले की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक एक गंभीर मुद्दा है और यह अच्छा नहीं है कि संवैधानिक उच्च पद पर आसीन व्यक्ति इस तरह फंसे रहे। इसकी  जांच भी चल रही है। सरकार अपना काम करेगी। आरएसएस सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा कि संवैधानिक उच्च पद वाले व्यक्ति का इस तरह फंसे रहना अच्छा नहीं है, यह देश के लिए अच्छा नहीं है। 

विज्ञापन


आरएसएस के लक्ष्य के बारे में बताया
शुक्रवार को यहां संपन्न संघ परिवार संगठनों की तीन दिवसीय समन्वय बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देने वाले वैद्य से पीएम की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन के बारे में पूछा गया था। यह पूछे जाने पर कि आरएसएस का लक्ष्य क्या है, उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे महान राष्ट्र बनाना है। बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के बारे में चल रही बहस पर वैद्य ने कहा कि चुनाव आयोग ने इसके बारे में नजरिया रखा है। 

सरकार सभी की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर कर रही है
उन्होंने कहा कि सरकार सभी की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने की कोशिश कर रही है। रामकृष्ण मिशन और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) सहित हिंदू धार्मिक संगठनों के लिए विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) पंजीकरण को कथित तौर पर नवीनीकृत नहीं किए जाने पर वैद्य ने कहा कि देश में हिंदू समाज इतना सक्षम है कि देश के बाहर से योगदान लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून क्या होना चाहिए, यह अलग बात है।
विज्ञापन


महिलाओं को निशाने बनाने को बताया गलत
महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक ऐप पर उन्होंने कहा कि धर्म की परवाह किए बिना महिलाओं के बारे में गलत तरीके से बात करना गलत है। तीन दिवसीय बैठक के दौरान भारत केंद्रित शिक्षा पर विचार-विमर्श के बारे में पूछे जाने पर वैद्य ने कहा कि भारत के इतिहास को ठीक से बताया जाना चाहिए और यह मददगार होगा यदि समाज की सेवा जैसी आध्यात्मिक अवधारणाओं को बचपन से कहानियों के रूप में बताया जाए।

विज्ञापन

इतिहास में समृद्ध संस्कृति को नजरअंदाज किया, अब सुधारने का उचित समय : संघ
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने देश के इतिहास को उचित तरीके से प्रस्तुत नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें बदलाव का यही सही समय है। हैदराबाद में तीन दिवसीय समन्वय बैठक के समापन के बाद संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि देश के समृद्ध संस्कृति को नजरअंदाज किया गया।

उन्होंने शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन की वकालत करते हुए कहा कि बेहतर राष्ट्र के निर्माण के लिए बच्चों को देश की आध्यात्मिक संस्कृति से परिचय कराया जाना चाहिए। वैद्य ने कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारी गौरवशाली संस्कृति रही है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतिहास को सही तरीके से पेश नहीं किया गया। देश की शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे नई पीढ़ी गौरवशाली आध्यात्मिक संस्कृति को समझे और उसे अपनाए।

आजादी की लड़ाई का भी एकपक्षीय इतिहास
डॉ. वैद्य ने कहा कि आजादी की लड़ाई में लाखों लोगों ने योगदान दिया। केवल कुछ लोगों के कारण यह आजादी नहीं मिली। इस मामले में संघ का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संस्कार भारत स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी जान न्योछावर करने वाले ऐसे 250 शहीदों के अतीत से देश को परिचित कराएगा। ये ऐसे शहीद हैं जो स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी जान गंवाने के बावजूद गुमनाम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें