फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक अटकलें: पवार-पीके की मुलाकात में भाजपा के खिलाफ बना सीक्रेट प्लान!

Sun, 13 Jun 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

  • भगवा दल को मात देने के लिए क्षेत्रीय दलों का मोर्चा बनाने की तैयारी
  • वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी का पलड़ा भारी
विज्ञापन
शरद पवार और प्रशांत किशोर की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात के बाद भाजपा के खिलाफ सीक्रेट प्लान तैयार किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


हालांकि एनसीपी प्रवक्ता व अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि एनसीपी ने प्रशांत को अपना चुनावी रणनीतिकार नहीं बनाया है, लेकिन भाजपा को मात देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय दलों का मोर्चा बन सकता है।

सूत्रों के अनुसार, पीके के नाम से मशहूर प्रशांत ने पवार को बताया कि देश में करीब 400 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां पर गैर भाजपाई क्षेत्रीय दल चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में क्षेत्रीय दल एकजुट होकर भाजपा को मात देने में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में कांग्रेस ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह अकेले भाजपा को चुनौती दे सके। इसलिए क्षेत्रीय पार्टियों को भाजपा के खिलाफ खड़ा करना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर यदि इस तरह का मोर्चा बनता है तो भाजपा को चुनौती दी जा सकती है लेकिन इसके लिए एक विश्वसनीय चेहरे की जरूरत है जिससे सामूहिक नेतृत्व तैयार हो सके।

उनके मुताबिक, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी का सामना होता है तो भाजपा फिर बाजी मार सकती है। इसलिए एक विश्वसनीय नेतृत्व तैयार करने के साथ ही लोगों को जनता के बीच में जाना होगा।

इसके बाद ही भाजपा के प्रति बनी धारणा को तोड़ा जा सकता है। प्रशांत ने पवार को यह भी बताया कि कम शिक्षित और एससी-एसटी के लिए आरक्षित सीटों पर भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं। भाजपा ऐसा चुनावी माहौल तैयार करती है जिससे उसे फायदा मिलता है। जबकि कांग्रेस इस मामले में कमजोर पड़ जाती है।

वहीं, क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन में अगर कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलती हैं तो इसका लाभ भाजपा को मिलता है, क्योंकि कांग्रेस का वोट बंट जाता है। इसलिए जहां क्षेत्रीय दल मजबूत हैं, वहां कांग्रेस को ज्यादा सीटें नहीं देनी चाहिए।

बड़ी उलटफेर वाली घटना नहीं : राउत
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने पवार-प्रशांत की मुलाकात पर कहा कि बीते चुनाव में उन्होंने शिवसेना और कांग्रेस के लिए भी काम किया था। प्रशांत एक पेशेवर रणनीतिकार हैं। एक पार्टी के प्रमुख नेता रणनीतिकार से मिले हैं तो कई मुद्दों पर चर्चा हुई होगी लेकिन मुझे नहीं लगता कि दोनों की मुलाकात राजनीति में बड़ी उलटफेर करने वाली घटना है।

कितनी भी रणनीति बना लें, मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री : फडणवीस
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पवार-प्रशांत कितनी भी रणनीति बना लें लेकिन वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है, कोई भी किसी से मिल सकता है। अपनी रणनीति तय कर सकता है लेकिन देश की जनता के मन और दिल पर मोदी ही राज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें