फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO Summit: PM मोदी की तस्वीर को लेकर राजनीति शुरू, कांग्रेस के 'बंद आंख' पर भाजपा ने दिखाई मनमोहन की फोटो

Fri, 16 Sep 2022 01:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एससीओ समिट की एक तस्वीर में पीएम मोदी सबसे किनारे पर दिख रहे हैं। वहीं दूसरे किनारे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने तंज कसा है।
विज्ञापन
एससीओ समिट में पीएम मोदी और जी20 बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उजबेकिस्तान के समरकंद में शुरू हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की तस्वीर को लेकर भारत में राजनीति शुरू हो गई। समिट से पहले सभी राष्ट्राध्यक्षों के साथ जारी हुई पीएम मोदी की ग्रुप फोटो पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। 

विज्ञापन



दरअसल, तस्वीर में पीएम मोदी सबसे किनारे पर दिख रहे हैं। वहीं दूसरे किनारे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने तंज कसा है। एक ट्वीट में गोगोई ने कहा, "पीएम मोदी और विदेश मंत्रालय की खराब शुरुआत। वह एक किनारे पर खड़े हैं, जबकि दूसरे किनारे पर पाकिस्तान है। मुझे लाल आंख नहीं बल्कि बंद आंख दिखाई दे रही है।"
विज्ञापन


भाजपा ने किया जोरदार पलटवार
कांग्रेस नेता के ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी करारा पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक पूर्व में हुई जी20 बैठक की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दूसरी पंक्ति में सिर नीचा किए हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, मेजबान देश द्वारा तय प्रोटोकॉल पर राजनीति करना अपरिपक्वता की निशानी है। उन्होंने आगे कहा, क्या राहुल गांधी चीन के साथ एमओयू साइन करते समय या डोकलाम मामले के दौरान चीनी राजदूत के साथ चाइनीज खाना खाते हुए "लाल आंख" दिखा रहे थे? उन्होंने आगे कहा, क्या राहुल गांधी के परिवार ने अक्साई चीन को वापस लाने के लिए कभी लाल आंख दिखाई? क्या आरजीएफ में चंदा लेते समय उन्होंने लाल आंख दिखाई। 
विज्ञापन


एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने की शिरकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत की। गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद यह पहला मौका है जब शी जिनपिंग और मोदी पहली बार आमने-सामने आए। पीएम मोदी ने समरकंद रवाना होने से पहले एक बयान जारी कर कहा, ‘‘मैं एससीओ शिखर सम्मेलन में सामयिक, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने, एससीओ के विस्तार और संगठन के भीतर बहुआयामी और परस्पर लाभकारी सहयोग को और गहरा करने को लेकर उत्सुक हूं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें