फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों का दावा: मरीजों के शरीर में ही आकार ले रहे कोरोना के नए वैरिएंट

Sun, 01 Aug 2021 04:17 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

कोरोना के नए वैरिएंट की उत्पत्ति को लेकर वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ये वैरिएंट कोरोना संक्रमित शख्स के शरीर में ही बढ़ते हैं और आकार लेते हैं।
विज्ञापन
कोरोना का नया खतरा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के पीछे के रहस्य को समझने का दावा किया है। उनका मानना है कि कोरोना वैरिएंट संक्रमित शख्स के शरीर में ही बढ़ते हैं और आकार लेते हैं।

विज्ञापन


हैदराबाद में सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) सहित कई शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के पीछे के रहस्य को समझने का दावा किया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस एक संक्रमित शख्स के शरीर में परिवर्तन से गुजरता है और एक बार यह हो जाने के बाद यह अपने साथ परिवर्तन करने वाले नए लोगों को संक्रमित करता है। इसके जरिये ही नए वैरिएंट बनते हैं।
विज्ञापन


सीसीएमबी के अलावा, इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (सीएसआईआर-आईजीआईबी), दिल्ली, इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज, भुवनेश्वर, एकेडमी फॉर साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च, गाजियाबाद, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, नई दिल्ली और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधकर्ता, जोधपुर के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में भाग लिया। टीम ने पाया कि व्यक्तियों में लगभग 80 प्रतिशत जीनोम बाद में नए वैरिएंट के रूप में सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें