कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है। अगले हफ्ते से कई राज्यों में स्कूल कॉलेज खोले जाएंगे। 16 जुलाई से हरियाणा में स्कूल खुल रहे हैं तो 15 जुलाई से गुजरात सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई की जाएगी। हरियाणा सरकार ने 16 जुलाई से बड़े बच्चों के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है।
हरियाणा में 16 जुलाई से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुलेंगे। शुक्रवार को हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने स्कूल खोले जाने का एलान किया उन्होंने कहा है कि पहले कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोले जाएंगे। स्थिति सामान्य रही तो अन्य कक्षाओं के लिए भी स्कूल खुलेंगे। बिहार में 10वीं कक्षा से ऊपर के स्कूल/कॉलेज सोमवार से खुल जाएंगे। अभी 50% स्टूडेंट्स की उपस्थिति होगी। पीटीएम मीटिंग भी ऑनलाइन की जाएगी
50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य
वहीं गुजरात में भी स्कूल खुलने वाले हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में स्कूलों को खोले जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि गुजरात में 15 जुलाई से कक्षा 12 के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। हालांकि, इस दौरान केवल 50 फीसदी छात्रों को आने की ही अनुमति होगी