महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ये बदतमीजी करता है, जिसके बाद उसे थाने ले जाया जाता है, जहां वह रोना शुरू कर देता है। देखकर हैरानी होगी कि जो युवक कुछ मिनट पहले मारने, वर्दी उतारने की धमकी दे रहा था। वहीं गलती हो गई सर कह कर रो रहा है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जोड़े को ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर चिल्लाते और गाली गलौज करते हुए देखा गया है। पति-पत्नी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी युवक को थाने ले गई, जहां वह फूट-फूट कर रोने लगा। यह देखकर आपको भी हैरानी होगी कि जो युवक कुछ मिनट पहले मारने, चीर देने और वर्दी उतारने की धमकी दे रहा था। वहीं गलती हो गई सर कह कर रो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का मामला मुंबई के मीरा रोड़ का सामने आया है, जहां एक शख्स ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सिर्फ इसलिए चीर डालने की धमकी दे डाली क्योंकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसकी नो पार्किंग जोन में खड़ी कार के टायर पर क्लैंप लगाकर चालानी कार्यवाही करने की बात कही। वीडियो में आरोपी कपल अमर सिंह और उसकी पत्नी मीना सिंह कांस्टेबल के साथ बदतमीजी करते और उसे धमकाते हुए दिखाई रहे रहे हैं। हालांकि, एक अन्य वीडियो में आरोपी को हवालात में रोते हुए देखा जा सकता है।
यह था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 8 जुलाई की है। दंपति ने मीरा रोड के नो-पार्किंग जोन में अपनी कार खड़ी की थी। इलाके में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाड़ी को उठाकर ले जाने की तैयारी कर ली थी। पुलिसकर्मी ने कार में व्हील क्लैंप फिट किया ही था कि दंपति वहां पहुंच गया। वहां आते ही युवक ने पुलिसवाले को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने केस दर्ज कर हवालात में डाला
पति के साथ पत्नी भी काफी आक्रामक हो गई, जब ट्रैफिक सिपाही ने कार के पहिए लॉक कर दिए, तो आरोपी अमर ने पुलिसकर्मियों को वर्दी फाड़ने की धमकी दी। वीडियो में आरोपी ने चिल्लाते हुए कह रहा है, ''मैं बीच से चीर दूंगा, वर्दी उतार फिर बताता हूं। पुलिसवाले ने बड़े धैर्य से कार मालिक की धमकी सुनी और बाद में केस दर्ज कर उसे हवालात पहुंचा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कपल पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है।''
दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी ने गुंडागर्दी करने वाले कार चालक को गिरफ्तार करके लॉकअप में बंद कर दिया गया है, जहां वह बार-बार माफी मांगते हुए छोड़ने की गुहार लगा रहा है।