फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: आंध्र प्रदेश में 16 अगस्त से खुलेंगे सभी स्कूल, 12 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं होंगी शुरू

Wed, 07 Jul 2021 06:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से फिर से स्कूल खोलने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री ऑडिमुलपु सुरेश ने इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कम होने के बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है। दरअसल सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से फिर से स्कूल खोलने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री ऑडिमुलपु सुरेश ने इस बारे में जानकारी दी है। साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं 12 जुलाई से शुरू होंगी।

विज्ञापन


बता दें कि आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 3,042 नए मामले सामने आए, जबकि 3,748 मरीज ठीक हुए और 28 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि कुल मामले अब 19,08,065 हो गए हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि 18,61,937 मरीजों के ठीक होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 33,230 रह गई है और अब तक कुल 12,898 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें