फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के पुनर्वास संबंधी याचिका पर केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस

Wed, 06 Apr 2016 03:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़, सूखा सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए पुनर्वास आदि के लिए दिशानिर्देश बनाने की गुहार संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील गौरव बंसल द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मसले पर केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

याचिका में कहा गया है प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की स्थिति बदतर हो जाती है। किसान कर्ज में डूब जाते हैं। हालत यह हो जाती है कि  वे आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं। याचिका में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों की मदद केलिए केंद्र सरकार को उचित दिशानिर्देश बनाने का निर्देश देने की गुहार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें