फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक से जल संकट से निपट सकता है भारत: इस्राइल

Wed, 06 Apr 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Israel - फोटो : pti
विज्ञापन
बेहतर प्रबंधन और आधुनिकतम तकनीक के इस्तेमाल से भारत अपने यहां जल संकट से निजात पा सकता है। यह कहना है कि इस्रायल के कृषि मंत्री यूरी एरियल का। सोमवार से शुरू हुए भारत जल सप्ताह के मुख्य अतिथि के रूप में यहां आए एरियल ने कहा कि इस्रायल के पास कम मात्रा में जल से बेहतर सिंचाई, उपयोग किए गए जल को रिसायकिल कर फिर से  इस्तेमाल योग्य बनाने, वर्षा जल को जमा करने की आधुनिकतम तकनीक है।
विज्ञापन


इस्रायल अपने इन्हीं तकनीकी के सहारे उपयोग किए गए जल के 80 फीसदी हिस्से को पुन: इस्तेमाल करने लायक बनाता है। ऐसे में जल संकट से निजात पाने के लिए इस्रायल भारत की बेहतर मदद कर सकता है।

प्रगति मैदान में मनाए जा रहे जल सप्ताह में इस्रायल पवेलियन के उद्घाटन के बाद एरियल ने कहा कि जल संकट दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस्रायल ने बेहतर प्रबंधन और तकनीकी के सहारे अपने यहां इस संकट से मुक्ति पा ली है।
विज्ञापन


अब इस्रायल इस संकट से निजात दिलाने के लिए भारत की मदद का इच्छुक है। उन्होंने कहा कि इस्रायल खेती और सिंचाई में सबसे कम मात्रा में जल का उपयोग कर बेहतर परिणाम पाने वाले देशों की सूची में सबसे आगे है।

हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में भारत की मदद करें। उन्होंने बताया कि इस क्रम में उनकी जल संसाधन मंत्री उमा भारती, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर और कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से उपयोगी बातचीत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें