फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat Death Case: सुप्रीम कोर्ट से कर्लीज रेस्तरां को फिलहाल राहत, इसे तोड़ने का अंतरिम आदेश बढ़ाया

Fri, 16 Sep 2022 03:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

सोनाली फोगाट मामले में गोवा सरकार ने 9 सितंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए विवादास्पद कर्लीज क्लब को ढहाने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि तब सुप्रीम कोर्ट ने क्लब के एक हिस्से को गिराने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश के खिलाफ कर्लीज रेस्तरां की याचिका 26 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी और अगली सुनवाई तक इसे तोड़ने के अंतरिम आदेश को बढ़ा दिया।  गोवा तटीय क्षेत्र एमजीएमटी प्राधिकरण ने रेस्तरां के मालिक लिनेट नून्स की याचिका के विरोध में हलफनामा दायर किया कि राज्य, कर्जली ने तटीय विनियमन क्षेत्र मानदंडों का उल्लंघन किया है। बता दें कि इसी रेस्तरां में भाजपा नेता व सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट को जानलेवा ड्रग दी गई थी। 

सोनाली फोगाट मामले में गोवा सरकार ने 9 सितंबर को बड़ी कार्रवाई की थी। विवादास्पद कर्लीज क्लब को ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। हालांकि तब सुप्रीम कोर्ट ने क्लब के एक हिस्से को गिराने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद प्रशासन ने उस हिस्से को छोड़कर बाकी पर कार्रवाई की। इस रेस्तरां को सीआरजेड नियमों के उल्लंघन के लिए ढहाने का आदेश दिया गया था। यह वही क्लब है जहां सोनाली फोगाट का पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया था। इसी क्लब में फोगाट को ड्रग्स दी गई थी, जिसके कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई थी। 

रेस्तरां के मालिक नून्स को भी सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई थी। इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हुईं थीं। अधिकारियों का कहना है कि रेस्तरां को ढहाने का पहला आदेश जीसीजेडएमए द्वारा 2016 में जारी किया गया था, जिसे ‘कर्लीज’ के प्रबंधन ने एनजीटी के समक्ष चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई छह सितंबर को न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी पीठ ने की थी। पीठ ने जीसीजेडएमए के आदेश को बरकरार रखा था और रेस्तरां प्रबंधन द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया था।

कर्लीज क्लब एडविन की बहन के नाम पर 

विज्ञापन

गोवा पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस क्लब में सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग दी थी वह क्लब एडविन नहीं बल्कि उनकी बहन लिनेट के नाम पर है। एडविन रूटीन में क्लब को संभालता था। गोवा पुलिस की जांच लिनेट तक पहुंच सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें