फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Maharashtra: सत्यपाल मलिक यशवंत सिन्हा की राह चले, महाराष्ट्र में विपक्ष ने भाजपा से मुकाबले के लिए बनाया ढाल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 06:50 PM IST

सार

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक दिन पहले मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। मलिक ने यहां तक कहा कि सूबे का विधानसभा चुनाव भाजपा की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक यशवंत सिन्हा की राह चले - फोटो : ANI


भाजपा पर जमकर बरसे सत्यपाल मलिक

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक दिन पहले मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। मलिक ने यहां तक कहा कि सूबे का विधानसभा चुनाव भाजपा की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। मलिक के अनुसार महाराष्ट्र का यह चुनाव देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदल देगा।


राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद बने विरोधी

देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के कुछ साल बाद तत्कालीन भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने भी इसी तरह का हथकंडा अपनाया था। उन्होंने मोदी के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था और अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी शुरू की थी। यशवंत सिन्हा ने उस वक्त महाराष्ट्र के विदर्भ समेत कई स्थानों पर सरकार विरोधी किसान आंदोलन का हिस्सा बने थे। सत्यपाल मलिक भी खुद को किसान नेता मानते हैं। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद से उन्होंने भाजपा विरोधी रुख अपनाया है। अब महाराष्ट्र में सक्रिय हैं और कहा है कि वह विधानसभा चुनाव में वह शिवसेना (यीबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) गठबंधन एमवीए का प्रचार करेंगे।


लोकसभा चुनाव जैसी रहेगी स्थिति- शरद पवार

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक कहते हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा का सफाया हो जाएगा और इसके नतीजे चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देगा। वहीं, छह दशक से महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय मराठा क्षत्रप एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ऐसा नहीं मानते। वह कहते हैं कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए केंद्र सरकार अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन, लोकसभा में जो मूड लोगों का था वहीं स्थिति आज भी है। जो भाजपा को चिंतित करती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next