फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: प्रेमी जोड़ों की हरकतों से परेशान सोसाइटी के लोग, लगाया 'नो किसिंग जोन' का बोर्ड

Mon, 02 Aug 2021 09:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के बोरीवली इलाके में प्रेमी जोड़ों से परेशान सत्यम शिवम सुंदरम कॉलोनी के निवासियों ने अपनी सोसाइटी के बाहर 'नो किसिंग जोन' का बोर्ड़ लगा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के बोरीवली इलाके में प्रेमी जोड़ों से परेशान सत्यम शिवम सुंदरम कॉलोनी के निवासियों ने अपनी सोसाइटी के बाहर 'नो किसिंग जोन' का बोर्ड़ लगा दिया है। जानकारी के अनुसार कोरोना लॉकडाउन शुरू होने के बाद से सोसाइटी के लोगों ने शाम 5 बजे से देर शाम तक बाइक और कारों में प्रेमी जोड़ों को अंतरंग होते देखा। इस मामले पर सोसाइटी के लोगों का कहना है कि इन हरकतों से यहां के बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए हमलोगों ने सोसाइटी के बाहर 'नो किसिंग जोन' का बोर्ड़ लगा दिया है और इस कदम से प्रेमी  जोड़ों की संख्या कम हुई हैं।

विज्ञापन


सोसाइटी के लोगों ने आगे कहा कि हम जोड़ों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उनके गलत कामों से हमें समस्या है। यह समाज पर बुरा असर डालता है। लोगों ने कहा कि प्रारंभ में हमलोगों ने जोड़ों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन जब यह एक नियमित स्थान बन गया तो हमें इस तरह का कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें