फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : शशिकला ने दिए राजनीति में वापसी के संकेत, चुनाव से पहले कर दी थी संन्यास की घोषणा

Sun, 30 May 2021 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई

सार

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की विश्वासपात्र रहीं शशिकला की फोन पर अपने दो वफादार नेताओं से हुई संक्षिप्त बातचीत में यह बात सामने आई है। पहली ऑडियो क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम निश्चित रूप से पार्टी को सुव्यवस्थित कर लेंगे। मैं आऊंगी।
विज्ञापन
शशिकला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल पहले अन्नाद्रमुक पर से पकड़ खो चुकीं वी के शशिकला ने अपने समर्थकों से कहा है कि जल्द ही एक अच्छा निर्णय लिया जाएगा। उनकी इस टिप्पणी को पार्टी पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के प्रयासों और राजनीति में वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


शशिकला ने छह अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा की थी कि वह राजनीति से दूर रहेंगी। अब उन्होंने कहा कि वह पार्टी को 'अंतर्कलह' के कारण बर्बाद होते नहीं देख सकतीं। शशिकला ने अंतर्कलह वाली बात में भले ही प्रत्यक्ष रूप से अन्नाद्रमुक या इसके नेतृत्व के बारे में कुछ न कहा हो, लेकिन इसे पार्टी के दो शीर्ष नेताओं के पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम के बीच कथित मतभेद पर की गई टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है।

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की विश्वासपात्र रहीं शशिकला की फोन पर अपने दो वफादार नेताओं से हुई संक्षिप्त बातचीत में यह बात सामने आई है। पहली ऑडियो क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम निश्चित रूप से पार्टी को सुव्यवस्थित कर लेंगे। मैं आऊंगी।
विज्ञापन


दूसरी ऑडियो क्लिप में वह अन्नाद्रमुक की ओर इशारा करते हुए अपने समर्थक से कहती हैं कि पार्टी नेताओं की कड़ी मेहनत से खड़ी हुई है, जिसमें वह भी शामिल हैं और उन्हें लड़ते हुए देखकर दुख होता है तथा वह इसके चलते मूकदर्शक बनकर पार्टी को बर्बाद होते नहीं देख सकतीं।

शशिकला ने कहा कि वह कोरोना वायरस की दूसरी लहर के हल्का पड़ते ही आएंगी और समर्थकों से मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अच्छा निर्णय लिया जाएगा। साल 2017 में आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा मिलने के बाद शशिकला को जेल भेज दिया गया था। दो साल पहले उन्हें और उनके भांजे दिनाकरण ने पार्टी पर से अपनी पकड़ खो दी थी। ऐसे में उनके इस बयान को पार्टी पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के प्रयास के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। शशिकला को इस साल जनवरी में जेल से रिहा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें