फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों में मेहुल: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाने गया था डोमिनिका, एंटीगुआ के पीएम ने किया यह दावा

Sun, 30 May 2021 10:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ का चूना लगाकर रफूचक्कर हुआ मेहुल चोकसी सलाखों में पहुंच गया है। जल्द उसे भारत लाए जाने की उम्मीद है। उसके सलाखों में पहुंचने की कहानी भी चौंकाने वाली है। 
 
विज्ञापन
Mehul Choksi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कभी नामचीन ज्वेलरी व हीरा कारोबारी रहा मेहुल चोकसी सलाखों में पहुंच गया है। उसे भारत लाए जाने के प्रयास जारी हैं। उसे बीते दिनों कैरिबियाई देश डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। उसे लेकर एंटीगुआ के पीएम ब्राउन ने चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि वह गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाने डोमेनिका पहुंचा था। इसी चक्कर में वहां सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ गया। 

विज्ञापन


भारत के इस भगोड़े हीरा कारोबारी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले रखी है। वह बीते दिनों एंटीगुआ से भागकर डोमिनिका पहुंचा था। 23 मई को उसके लापता होने की रिपोर्ट परिवार के ही एक सदस्य ने दर्ज करवाई थी। इसके बाद 26 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया।



अब एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन ने चौंकाने वाले बयान देते हुए कहा कि संभव है कि चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वक्त बिताने के लिए डोमिनिका पहुंचा हो, लेकिन अफसोस ऐसा हो न सका और अवैध ढंग से डोमिनिका पहुंचने और वहां ठहरने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एंटीगुआ न्यूज रूम ने पीएम ब्राउन के दावे को लेकर ट्वीट किया है। 
विज्ञापन


इंटरपोल को किया था अलर्ट
चोकसी के लापता होने के बाद बाद एंटीगुआ सरकार ने उसकी तलाश के लिए इंटरपोल को अलर्ट किया था। अब एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा कि उसने डोमिनिका जाकर गलती कर दी। अब हमें जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक वह अपनी गर्लफ्रेंड को डेट पर लेकर गया था, ताकि उसके साथ कुछ वक्त बिता सके। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वह पकड़ा गया। बता दें, भारत सरकार मेहुल चौकसी को स्वदेश लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। बताया गया है कि भारतीय जेट विमान भी उसे लाने के लिए पहुंच गया है। 

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें