फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrashekhar Angadi Murder: सरल वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर अंगड़ी की दिनदहाड़े हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात 

Tue, 05 Jul 2022 09:36 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली

सार

होटल के सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि चंद्रशेखर अंगड़ी होटल के रिसेप्शन में आए और एक कुर्सी पर बैठ गए। तभी वहां पहले से मौजूद दो युवक उनके पास आए और हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सरल वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर अंगड़ी की हत्या - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हुबली में उनकल झील के पास एक निजी होटल में सरल वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर अंगड़ी उर्फ चंद्रशेखर गुरुजी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। होटल की लॉबी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चाकू मारने की घटना का एक वीडियो क्लिप कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


अस्पताल में मृत घोषित किया गया 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और अंगड़ी को केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बागलकोट के रहने वाले चंद्रशेखर ने बतौर कॉन्ट्रैक्टर अपना करियर शुरू किया था। उन्हें मुंबई में एक नौकरी मिली और वे वहीं बस गए। बाद में उन्होंने मुंबई में ही वास्तु को अपना प्रोफेशन बना लिया।  पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले उनके परिवार में एक बच्चे की हुबली में मौत हो गई थी, इस वजह से वह हुबली गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही हुबली पुलिस आयुक्त लाभू राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 
होटल के सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि चंद्रशेखर अंगड़ी होटल के रिसेप्शन में आए और एक कुर्सी पर बैठ गए। तभी वहां पहले से मौजूद दो युवक उनके पास आए। एक उनके बाईं ओर खड़ा हो गया और दूसरा सामने से जाकर पैर छूने लगा। चंद्रशेखर ने जैसे ही उसे उठाया, पास खड़े लड़के ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। वह खुद को संभाल पाते तब तक पैर छूने वाले युवक ने भी उन चाकू से वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने खुद को बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह गिर गए। इस पर दोनों युवकों ने उनके ऊपर चढ़कर ताबड़तोड़ चाकू मारे। उनकी हत्या के बाद दोनों युवक आराम से टहलते हुए होटल से निकल गए। इस दौरान होटल में मौजूद अन्य लोग और स्टाफ यह सब देख रहे थे और डर के कारण दूर ही रहे।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें