फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: आज एक बजे गाजीपुर पहुंचेंगे संजय राउत, कहा- जय जवान, जय किसान

Tue, 02 Feb 2021 09:01 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी है। इसे सभी विपक्षी नेता अपना समर्थन दे चुके हैं। वहीं समय-समय पर कुछ नेता किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए इसमें शामिल होते रहते हैं। इसी कड़ी में शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत मंगलवार दोपहर को एक बजे गाजीपुर पहुंचेंगे। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी।

विज्ञापन


संजय राउत ने कहा, 'किसान आंदोलन जिंदाबाद। मैं आज आंदोलनरत किसानों से मिलने के लिए दोपहर एक बजे गाजीपुर जाऊंगा। जय जवान, जय किसान।' बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र में किसानों के आंदोलन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने संबोधित किया था। वहीं शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने यहां अपना प्रतिनिधि भेजा था।
विज्ञापन


 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें