फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: संजय राउत ने अजित पवार पर किया हमला, कहा- अब पछतावा करने से बारामती नहीं जीत पाएंगे

Mon, 09 Sep 2024 12:26 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अजित पवार ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में अपनी चचेरी बहन के खिलाफ अपनी पत्नी को मैदान में उतारकर गलती की थी। इसी पर अब संजय राउत ने हमला बोला है। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में इस साल के अंत क विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती से चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। इस पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अजित पवार को अपने कुछ राजनीतिक कामों पर पछतावा करने का कोई मतलब नहीं है। साथ ही दावा किया कि एनसीपी नेता आगामी विधानसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र बारामती से हार जाएंगे।

विज्ञापन


क्या बोले थे अजित पवार?
दरअसल, अजित पवार ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में अपनी चचेरी बहन और एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले, जो उनके चाचा शरद पवार की बेटी हैं, के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा को मैदान में उतारकर गलती की थी और कहा था कि राजनीति घर में नहीं घुसनी चाहिए। अजित पिछले साल एनसीपी के कुछ अन्य नेताओं के साथ राज्य में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे, जिससे शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी में विभाजन हो गया था।

सन् 1991 से बारामती से विधायक
अजित पवार ने रविवार को कहा था कि वह एक विधायक के रूप में अपने द्वारा किए गए विकास के कामों से संतुष्ट हैं। उन्होंने आगे कहा था कि बारामती के लोगों को एक बार उनके अलावा कोई विधायक मिलना चाहिए ताकि वे तुलना कर सकें। बता दें, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख सन् 1991 से बारामती से विधायक हैं। 2019 के विधानसभा चुनावों में, उन्होंने भाजपा के गोपीचंद पडलकर के खिलाफ 1.65 लाख मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


'पश्चाताप करने का कोई मतलब नहीं'
राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच, उपमुख्यमंत्री के बयान के बारे में पूछे जाने पर संजय राउत ने कहा, 'उन्होंने जो अपने चाचा शरद पवार और उनकी पार्टी के साथ किया है उसके बारे में अब पश्चाताप करने का कोई मतलब नहीं है। अजित पवार निश्चित रूप से बारामती विधानसभा चुनाव हारेंगे।'

चाचा की पीठ में छुरा घोंपा
राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि अजित पवार ने एनसीपी और पवार परिवार में फूट डाल दी। यहां तक कि उन्होंने उनकी (शरद पवार की) पार्टी और चुनाव चिह्न भी छीन लिया। उन्होंने अपने चाचा की पीठ में छुरा घोंपा जो उनके लिए पिता के समान हुआ करते थे।



गृह मंत्री शाह पर हमला
संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा, जो फिलहाल मुंबई के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा, 'हमें डर है कि भाजपा नेता राजनीतिक और वित्तीय रूप से मुंबई को कमजोर करना जारी रखेंगे। संगठनों और संस्थानों जैसी अच्छी चीजों को मुंबई से गुजरात स्थानांतरित करने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र, जो मुंबई में होना था, उसे गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया है। हम भाजपा नेताओं की ऐसी नीतियों के खिलाफ हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें