फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- उद्धव सरकार पूरी तरह से स्थिर और सुरक्षित

Thu, 30 Dec 2021 01:25 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नासिक

सार

संजय राउत ने कहा कि महा विकास अघाड़ी सरकार को 170 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह पूरी तरह से स्थिर और सुरक्षित है।
विज्ञापन
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति के लिए इस साल का आखिरी महीना दिसंबर काफी हंगामेदार रहा, विधानसभा में आदित्य ठाकरे को चिढ़ाने से लेकर राज्यपाल पर सवाल खड़ा करने तक। वहीं अब शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बुधवार को भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार पर उनके महा विकास अघाड़ी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पत्र लिखने पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पर भी साधा निशाना
संजय राउत ने  मीडिया से बात करते हुए कहा कि  महा विकास अघाड़ी सरकार को 170 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह पूरी तरह से स्थिर और सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने भाजपा विधायक नितेश राणे और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ चल रहे हत्या के मामले को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस किसी मामले की जांच कर रही है तो संबंधित केंद्रीय मंत्री का यह कर्तव्य है कि वह इसमें मदद करें।

सरकार नहीं कर रही राज्यपाल का अपमान
शिवसेना प्रवक्त राउत ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव राज्यपाल का खलल और राज्य सरकार के बीच संबंधों और विधान परिषद में अनुशंसित नामों को स्वीकार करने में देरी पर बोलते हुए कहा कि न तो मुख्यमंत्री और न ही सरकार में कोई और राज्यपाल का अपमान करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस की मांग कोश्यारी वापस बुला ले केंद्र सरकार
कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार के कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए वापस बुलाने की मांग की। महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि कोश्यारी संवैधानिक पद पर रहते हुए भी एक राजनीतिक दल के नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

राज्यपाल पर काम में बाधा डालने का आरोप
उन्होंने कहा कि राजभवन के माध्यम से एमवीए सरकार के कामकाज में रुकावटें लाई जा रही हैं। राज्यपाल को वापस बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मंगलवार को समाप्त हुए शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में जानबूझकर बाधा डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें