फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: संजय पाटिल के बोल, ईडी मेरे पीछे नहीं आएगी क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं

Sun, 24 Oct 2021 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में भाजपा सांसद संजय पाटिल ने रविवार को कहा कि ईडी मेरे खिलाफ जांच नहीं करने वाली है क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद संजय पाटिल - फोटो : facebook.com/mpsanjaykaka
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से सांसद संजय पाटिल रविवार को एक विवादित बयान दे गए। उन्होंने सांगली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कह दिया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मेरे पीछे नहीं आएगा क्योंकि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक सांसद हूं। 

विज्ञापन

 
भाजपा सांसद संजय पाटिल ने यहां कहा, 'ईडी मेरे पीछे नहीं आएगी क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं... हमें 40 लाख रुपये की लग्जरी कार खरीदने के लिए लोन लेना पड़ेगा और हम पर जितना कर्ज है वह रकम जान कर ईडी आश्चर्यचकित रह जाएगी।'

हाल ही में हर्षवर्धन पाटिल ने भी चुटकी लेते हुए कहा था कि भाजपा में मुझे अच्छी नींद आ रही है क्यों कोई पूछताछ नहीं हुई। यह टिप्पणी एनसीपी प्रमुख शरद पवार के उस आरोप के बाद आई थी जिसमें उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कही थी। 
विज्ञापन


पुणे की इंदापुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हर्षवर्धन पाटिल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। महाराष्ट्र सरकार, केंद्र पर राज्य के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाती रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें