भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में टी-20 का घमासान जारी है। टी-20 वर्ल्ड कप में छठी बार दोनों टीमें आमने-सामने हैं। मैच से पहले टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा से भारतीय ड्रेसिंग रूम में देखकर फैंस भावुक हो गए।
भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में टी-20 का घमासान जारी है। टी-20 वर्ल्ड कप में छठी बार दोनों टीमें आमने-सामने हैं। लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट के मैदान में चल रही जंग को देखकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस उत्साहित होने के साथ जोश से भी भरे हुए हैं। लेकिन मैच से पहले टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा से भारतीय ड्रेसिंग रूम में देखकर फैंस भावुक हो गए।
विज्ञापन
मैच से पहले दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान के बीच पहुंचीं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जहां अपना राष्ट्रगान गाया तो वहीं भारत ने जन गण मन के साथ तिरंगे को सम्मान दिया। भारत के राष्ट्रगान के वक्त कैमरे में पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय जर्सी में नजर आए। धोनी की झलक दिखते ही सोशल मीडिया पर फैंस भावुक हो गए और अपने तरीके से खुशी का इजहार किया।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने जल्दी ही अपने शीर्ष के अहम विकेट गंवा दिए। हालांकि कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने टीम को इन झटकों से उबारा और अच्छी साझेदारी की।