फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: संदेशखाली को लेकर गरमाया माहौल, सत्तापक्ष-विपक्ष की नोकझोंक के बीच महिला आयोग ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 19 Feb 2024 03:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

संदेशखाली हिंसा को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के नोकझोंक के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि इलाके से तनावपूर्ण खबरें सामने आ रहीं है।
विज्ञापन
रेखा शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा को लेकर राज्य सरकार और विपक्ष दल आमने-सामने हैं। विपक्षी पार्टियों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर पलटवार करते हुए इलाके में अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। सत्ता दल और विपक्ष के इस नोक-झोंक के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संदेशखाली हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि इलाके से तनावपूर्ण खबरें सामने आ रही है।
विज्ञापन


संदेशखाली पहुंचकर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मीडिया को बताया कि वह महिलाओं से बात करना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं पुलिस से बात करूंगी। मैं चाहती हूं कि पीड़िता मुझसे बात करें। महिला आयोग उनके साथ है। हम प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। चाहे वह हत्या हो या दुष्कर्म, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को गिरफ्तार किया। यह केवल संदेशखाली की समस्या नहीं बल्कि पूरे राज्य की समस्या है। मैं यह रिपोर्ट राष्ट्रपति को दूंगी। अब वह इसपर कार्रवाई करेंगी। महिलाएं डरी हुईं है, क्योंकि शाहजहां शेख को अभी भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दवाब बनाना पड़ेगा।'
 

इससे पहले महिला आयोग की कोलकाता एयरपोर्ट पर भी मीडिया से इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने कहा, 'जैसा कि आप सब जानते हैं, संदेशखाली से बहुत तनावपूर्ण खबरें आईं है। मैं वहां जा रही हूं और मैं चाहती हूं कि उन्हें (महिलाओं) न्याय मिले। मैं डीजी और स्थानीय पुलिस से भी मुलाकात करूंगी। मैं महिलाओं से मिलना चाहती हूं। उन्हें अपने समर्थन का आश्वासन देना चाहती हूं।'
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, मैं राज्यपाल से मिलूंगी और उसके बाद कल राष्ट्रपति से मुलाकात करूंगी। बहुत सी बातें सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस उन्हें दबा देती है। मैं जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नहीं कर पाई हूं। ममता बनर्जी अपने अधिकारियों को केंद्रीय एजेंसियों से मिलने नहीं दे रहीं है। मैंने सुना है कि पीड़ितों के 10 परिजनों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन टीएमसी नेता शाहजहां शेख कोगिरफ्तार नहीं किया गया।

क्या है विवाद
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें