फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'ममता बनर्जी मूक दर्शक बनकर देख रही', संदेशखाली मामले पर भाजपा का टीएमसी पर निशाना

Wed, 14 Feb 2024 01:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

संदेशखाली मामले में भाजपा नेता गौरव भाटिया ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अपराध करने वाला टीएमसी का ही गुंडा हो, तब राज्य की सीएम को प्रदेश की महिलाओं विशेषकर हिंदू महिलाओं की गरिमा की परवाह तक नहीं होती है।
विज्ञापन
गौरव भाटिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदेशखाली मामले को लेकर भाजपा लगातार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर निशाना साध रही है। उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर महिलाओं की गरिमा की परवाह न करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस मामले में मूक दर्शक बताया है। बता दें कि फिलहाल संदेशखाली इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए इस मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूक दर्शक बनी हुई है। यह चिंता की बात है। जब अपराध करने वाला टीएमसी का ही गुंडा हो, तब राज्य की सीएम को प्रदेश की महिलाओं विशेषकर हिंदू महिलाओं की गरिमा की परवाह तक नहीं होती है। फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के गुंडे महिलाओं को निशाना बना रहे हैं।'


बता दें कि अनुसूचित जाति आयोग ने पश्चिम बंगाल के अशांत संदेशखाली क्षेत्र का स्वतः संज्ञान लिया था। उन्होंने प्रशासन को तीन दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग के अध्यक्ष अरुण हलदर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कल यानी की 15 फरवरी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली का दौरा करेगा।
विज्ञापन


संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं का प्रदर्शन 
संदेशखाली में स्थानीय महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रहीं है। उन्होंने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर जबरन उनके जमीनों पर कब्जा करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की भी मांग की है। 

बता दें कि पिछले महीने टीएमसी नेता शेख शाहजहां के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद से ही शाहजहां फरार है।

हालांकि, महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने को लेकर भाजपा के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। भाजपा की प्रदेश इकाई ने घोषणा की थी कि उनके नेता उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि की स्थिति के विरोध में मंगलवार को एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें