सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर अधिवक्ताओं की शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश के रामपुर में तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर पर प्रियांक खरगे ने आलोचना भी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता की वे क्या करते हैं, क्योंकि मेरा बयान किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। मैंने साफ कह कि जो धर्म समानता नहीं सिखाता है, मेरे हिसाब से वह धर्म नहीं है।' उन्होंने शिकायतकर्ताओं पर कहा, 'उनको अगर ऐसा लगता है कि उनके धर्म में ऐसा नहीं होता है तो ये उनकी समस्या है। मेरा धर्म संविधान है और हमें जो करना होगा हम वह करेंगे।'
शिकायतकर्ताओं ने आरोप में कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र और कर्नाटक सरकार में ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री प्रियंक खरगे ने सनातन धर्म पर टिप्पणी की थी। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।