फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad: हरिद्वार कुंभ की योजना, कोहली पर कैफ के खुलासे और धुरंधर के क्लाइमैक्स तक; उत्तराखंड संवाद की झलकियां

Wed, 24 Jun 2026 08:26 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

अमर उजाला संवाद के मंच पर आज अध्यात्म, राजनीति, सिनेमा, क्रिकेट से लेकर धर्म और देश की सनातन संस्कृति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्य सरकार की विकास नीति और आपदा से मिले सबक पर भी बात हुई। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी संवाद के मंच पर शिरकत की। राज्य के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया कि चार महीने तक चलने वाले हरिद्वार कुंभ को लेकर 2027 में सरकार कैसी तैयारियां करने पर विचार कर रही है। उत्तराखंड में आयोजित विचारों के इस महाकुंभ में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी भी पहुंचे। पूरे दिन किन विषयों पर मंथन हुआ, इस खबर में देखिए खास कार्यक्रम की झलकियां...
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद 202 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद उत्तराखंड के मंच पर आज धर्म, अध्यात्म, संस्कृति, विकास की समावेशी नीति, सिल्वर स्क्रीन पर धुरंधर फिल्म से मिली विशेष पहचान और वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ पर विस्तार से चर्चा हुई। अमर उजाला संवाद के शुभारंभ के बाद प्रेरक वक्ता के रूप में युवाओं और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय देवी चित्रलेखा ने जीवन की सार्थकता पर विस्तार से बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समावेशी विकार से जुड़ी सरकार की नीतियों, आपदा के दौरान बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए उत्तराखंड के सिलक्यारा मॉडल और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे विषयों पर बात की। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने देश में बदलते विमर्श और सतत विकास पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
समान नागरिक संहिता पर क्या बोले सीएम धामी 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूसीसी 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को स्वीकार करने की शुरुआत है। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि 2022 के चुनाव में भाजपा ने इसका वचन दिया था। उस समय कई लोग इस पर सवाल उठाते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने अपने वचन को धरातल पर उतारा है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें... 

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के राजनीतिक और सामाजिक विमर्श में बड़ा बदलाव आया- नड्डा
पूरे दिन चले मंथन और विचारों के इस महाकुंभ के मंच पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले 10-13 वर्षों में देश के राजनीतिक और सामाजिक विमर्श में बड़ा बदलाव आया है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मौजूदा सरकार के कार्यकाल में किए गए प्रयासों को रेखांकित करते हुए नड्डा ने कहा, पहले हम सबके प्रयास से जीतते थे, लेकिन सरकार सीमित हो जाती थी। अब भारत नेतृत्व की क्षमता के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें...

अमर उजाला संवाद में राकेश बेदी - फोटो : अमर उजाला
धुरंधर फिल्म में जमील जमाली के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हो चुके अभिनेता राकेश बेदी ने दिलचस्प अंदाज में बताया कि भले ही अब उनकी पहचान दुनिया के आगे 'धुरंधर' जैसी हो चुकी है, लेकिन  बीवी के आगे उनकी हैसियत छछूंदर जैसी ही है। राकेश बेदी ने पुलिस की तरफ से आतंकवादी समझे जाने का वाकया भी साझा किया। संघर्ष भरे दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा, एक समय ऐसा भी था जब उनके बच्चे नाराज हो गए थे। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें

Amar Ujala Samwad - फोटो : amarujala.com
उत्तराखंड की ऊर्जा नीतियों और रिन्यूएबल इकॉनमी पर चर्चा
सौर ऊर्जा के इस्तेमाल पर जोर के साथ सतत विकास को लेकर अपनाई जाने वाली नीतियों को लेकर राज्य सरकार के ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने ऊर्जा नीतियों और रिन्यूएबल इकॉनमी और 2070 तक नेट जीरो जैसे अहम विषय पर बात की। इसी सत्र के दौरान सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के निदेशक संजय शर्मा ने राज्य में जलविद्युत (हाइड्रो पावर) की अपार संभावनाओं पर भी विस्तार से बात की। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें

Uttarakhand Samwad 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
शिक्षा व्यवस्था पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव पर मंथन
देश की शिक्षा नीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल और युवाओं से जुड़ी भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से बात हुई। शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियों में देहरादून की चर्चित संस्था- ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) तेजस्वी घनशाला और वीएमएसबीयूटीयू (Veer Madho Singh Bhandari Uttarakhand Technical University) की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर ने भाग लिया। दोनों शिक्षाविदों ने शिक्षा व्यवस्था पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, भविष्य के रोजगार, नई तकनीकों के साथ लगातार बदलती कौशल की जरूरतों पर विस्तार से बात की। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें
 

अमर उजाला के मंच पर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वश्रम महाराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पत्रकारिता एक मिशन और विजन है- राजराजेश्वराश्रम
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने राजनीति और धर्म अध्यात्म से जुड़ी विभूतियों के बीच संबंधों की मर्यादा, मौजूदा दौर में पत्रकारों और मीडिया की भूमिका पर बात की। अमर उजाला की सराहना करते हुए स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा, पत्रकारिता एक मिशन और विजन है, केवल प्रमाणपत्र से नहीं बनती। पत्रकारिता, धर्माचार्य और राजनेता खून देने के लिए बने हैं, खून पीने के लिए नहीं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें
 

मोहम्मद कैफ, पूर्व क्रिकेटर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास पर मोहम्मद कैफ का खुलासा
संवाद में क्रिकेट की बारीकियों और ऑफ द रिकॉर्ड कहानियों पर दिलचस्प बातें हुई। भारत के लिए इंटरनेशल क्रिकेट खेलने और अब कमेंटेटर के तौर पर खास पहचान बना चुके दिग्गज- मोहम्मद कैफ और आकाश चोपड़ा के बीच क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट की चुनौतियों, टीम इंडिया के उभरते सितारों और विराट कोहली जैसे दिग्गज के इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास जैसे पहलुओं पर बातें हुईं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें
 

सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सेना रिटायर्ड अधिकारी पूर्वोत्तर से लेकर पाकिस्तान से जुड़े विषयों पर बोले
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने अमर उजाला संवाद उत्तराखंड के मंच पर मणिपुर में हिंसा से उपजे तनाव और पश्चिम एशिया में तनाव के बीच बतौर मध्यस्थ पाकिस्तान की भूमिका पर भी बात की। पूर्वोत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर में सेना के अहम पदों पर सेवा दे चुके लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने बताया कि मणिपुर में संघर्ष के कई कारणों में जनसंख्या, जमीन और विधानसभा में प्रतिनिधित्व जैसे पहलू शामिल हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें

अमर उजाला संवाद में अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
जहां पावर है, वहां शोषण है- अभिषेक बनर्जी
देहरादून की वादियों में हुए अमर उजाला संवाद के मंच पर सिनेमा की दुनिया से जुड़ी स्याह हकीकत कास्टिंग काउच पर भी बात हुई। 'पाताल लोक' में हथौड़ा त्यागी और 'स्त्री' में जना के किरदार से विशेष पहचान बनाने वाले अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, शोषण हर इंडस्ट्री में होता है। जहां भी पावर है, वहां शोषण है। यह आज से नहीं है। हमसे पहले भी चलता आ रहा है। आपको यह समझना और सीखना है कि आपको शोषण करवाना है या नहीं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें

 
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद - फोटो : amarujala.com
उत्तराखंड में उद्योगों का माहौल काफी सकारात्मक- विनय शंकर पांडेय
अमर उजाला संवाद के मंच पर देवभूमि उत्तराखंड से लेकर वैश्विक बाजारों तक बदलते औद्योगिक परिदृश्यों पर भी चर्चा हुई। उत्तराखंड के उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 2003 में जब केंद्र ने एक औद्योगिक पैकेज इस राज्य को मिला तो यह इस राज्य के लिए एक औद्योगिक क्रांति थी। इसी मंच पर सीआईआई उत्तराखंड के सदस्य राहुल सिंघल ने बताया कि राज्य में उद्योगों का माहौल काफी सकारात्मक है और जो भी इंडस्ट्री यहां आई, वह यहीं टिक गई। उन्होंने 'सिंगल विंडो सिस्टम' को इसका बड़ा श्रेय दिया। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें