फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Case: समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन ने नवाब मलिक के खिलाफ दर्ज की शिकायत, महिला आयोग को भी भेजी कॉपी

Thu, 28 Oct 2021 12:14 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यास्मीन ने अपनी शिकायत में लिखा है कि जब से नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के निजी जीवन को लेकर आरोप लगाने शुरू किए हैं, तब से उनके पूरे परिवार को धमकी भरे कॉल आने लगे हैं।
विज्ञापन
समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aryan Case:नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की बहन एडवोकेट यास्मीन वानखेड़े ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मुंबई पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यास्मीन ने अपनी शिकायत की कॉपी राष्ट्रीय महिला आयोग को भी भेजी है। पुलिस के मुताबिक, यास्मीन वानखेड़े ने बीते हफ्ते अपनी शिकायत दर्ज की थी। ओशीवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


यास्मीन ने अपनी शिकायत में लिखा है कि जब से नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के निजी जीवन को लेकर आरोप लगाने शुरू किए हैं, तब से उनके पूरे परिवार को धमकी भरे कॉल आने लगे हैं और तब से पूरे परिवार में डर का माहौल है। इतना ही नहीं, यास्मीन ने अपनी शिकायत में नवाब मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की भी मांग की है। हालांकि, अभी तक यास्मीन वानखेड़े की शिकायत के आधार पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 



उधर, इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा है कि यास्मीन ने ज्यादातर अपने भाई के बारे में हमें लिखा है लेकिन उसने यह भी उल्लेख किया है कि उसका ऑनलाइन पीछा किया गया था और मामले में पुलिस की उदासीनता दिखी। रेखा शर्मा ने आगे कहा कि इस मामले में हम महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखेंगे। आयोग की प्रमुख ने कहा वह (यास्मीन) अपने भाई (समीर वानखेड़े) के मामले में पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें