फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ‘संभाजी भिडे से BJP का कोई लेना-देना नहीं’, फडणवीस ने बापू पर अभद्र टिप्पणी मामले में दी सफाई

Sun, 30 Jul 2023 03:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र

सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने संभाजी भिडे के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के नेता के रूप में देखा जाता है। उनके खिलाफ बयान देना अनुचित है। लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता संभाजी भिडे बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। पहले राजापेठ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करना और अब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के तीखे बयान भिडे को मुश्किल में डाल सकते हैं। फडणवीस ने साफ कह दिया है कि भिडे का भाजपा से कोई संबंध नहीं है, उनका अपना संगठन है। वहीं, उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

भिडे के बयान की निंदा

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने संभाजी भिडे के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के नेता के रूप में देखा जाता है। उनके खिलाफ बयान देना अनुचित है। लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। महात्मा गांधी का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा से कोई संबंध नहीं

फडणवीस ने साफ कहा कि संभाजी भिडे का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि भिडे का अपना संगठन है। इसे जानबूझकर राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस पर निशाना

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के लोग सड़कों पर उतरकर इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। उन लोगों को तब भी ऐसे ही बोलना चाहिए था, जब राहुल गांधी ने वीर सावरकर के खिलाफ टिप्पणी की थी। लेकिन उस समय तो कांग्रेस चुप रहते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Maharashtra: बापू पर अभद्र टिप्पणी मामले में संभाजी भिड़े के खिलाफ केस दर्ज, अमरावती पुलिस ने की कार्रवाई

कल हुआ था मामला दर्ज

गौरतलब है, महाराष्ट्र के अमरावती जिले की पुलिस ने महात्मा गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता संभाजी भिडे के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया था कि राजापेठ पुलिस ने भिडे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ने लिए हानिकारक कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया है। कांग्रेस ने श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान संगठन के संस्थापक भिडे  पर अमरावती जिले में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में राष्ट्रपिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें