फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी बनाए गए टीएमसी के महासचिव, सायोनी घोष को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 05 Jun 2021 04:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अभिषेक बनर्जी को टीएमसी का महासचिव नियुक्त किया गया है वहीं अभिनेत्री सायोनी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को टीएमसी का महासचिव नियुक्त किया है। वहीं अभिनेत्री सायोनी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।  जबकि दिग्गज नेता कुणाल घोष को पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने युवा विंग के अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा
अभिषेक बनर्जी इससे पहले पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष थे। लेकिन 'एक नेता एक पद' की पॉलिसी को देखते हुए उन्होंने आज इस पद से इस्तीफा दे दिया। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वे बंगाल की जनता के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।




बंगाल चुनाव में अभिषेक बनर्जी की रही अहम भूमिका
बता दें कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में काफी मेहनत की थी। वे अपने भाषण के माध्यम से युवाओं का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। हालांकि ममता बनर्जी भी अभिषेक के काम से काफी खुश नजर आईं और उन्हें इस बार प्रमोशन देते हुए महासचिव बना दिया।
विज्ञापन


परिवारवाद का आरोप
बंगाल चुनाव से पहले लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के बहाने विपक्ष ने ममता बनर्जी पर परिवारवाद के आरोप लगाए थे। विपक्ष का कहना था कि ममता बनर्जी अभिषेक को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। हालांकि अब पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अभिषेक बनर्जी को ममता ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें