फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएंडपी : चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 9.5 फीसदी रहने का अनुमान

Thu, 09 Sep 2021 12:27 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आने वाले दो वर्षों तक राजकोषीय घाटा ऊंचा बना रहेगा, लेकिन कर्ज/जीडीपी अनुपात स्थिर रहने का अनुमान।
विज्ञापन
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आर्थिक वृद्धि दर आने वाली तिमाहियों में मजबूत रहेगी। हालांकि, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के साथ महंगाई दर ऊंची रह सकती है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 9.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि 2022-23 में यह 7 फीसदी रह सकती है।

विज्ञापन


एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के निदेशक (सॉवरेन) एंड्रयू वुड ने कहा कि भारत के राजकोषीय घाटे की कमजोर स्थिति एवं जीडीपी के मुकाबले कर्ज 90 फीसदी के करीब पहुंचने को देखते हुए राजकोषीय स्थिति में और गिरावट को रोकने व इसे कुछ हद तक सुदृढ़ करने के लिए बाजार मूल्य पर जीडीपी वृद्धि दर महत्वपूर्ण है।

राजकोषीय घाटा अगले दो साल तक ऊंचा बना रहेगा, लेकिन कर्ज/जीडीपी अनुपात स्थिर होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि महामारी के संदर्भ में भारत की बाह्य स्थिति मजबूत हुई है। देश ने रिकॉर्ड गति से विदेशी मुद्रा भंडार जुटाया है। वहीं, एसएंडपी के अर्थशास्त्री (एशिया-प्रशांत) वी राणा ने कहा कि हम तीसरी और चौथी तिमाही में मजबूत आर्थिक वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें