तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि की याद में मरीना बीच पर 'कलम स्मारक' बनाने के प्रस्ताव पर जनसुनवाई के दौरान हंगामा हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि की याद में मरीना बीच पर 'कलम स्मारक' बनाने के प्रस्ताव पर जनसुनवाई के दौरान हंगामा हो गया। जनसभा में उस समय हंगामा मचाने वाली राजनीतिक पार्टियों में भाजपा, अन्नाद्रमुक और एनटीके शामिल थीं। वहीं बैठक में भाग लेने वाले भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया किपरियोजना के खिलाफ अपनी राय देने की कोशिश करने पर डीएमके सदस्यों ने उनपर चिल्लाने और हंगामा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
हंगामे को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस मौजूद
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, डीएमके जहां एम करुणानिधि की स्मृति में "कलम स्मारक" बनाने के प्रस्ताव का समर्थन कर रही थी तो वहीं AIADMK समर्थकों ने इसका जमकर विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया।
एनटीके प्रमुख ने दी स्मारक को तोड़ने की धमकी
नाम तमिलर काची (NTK) के प्रमुख सीमन ने करुणानिधि के स्मारक का विरोध करते हुए कहा कि अगर समुद्र में स्मारक खड़ा किया जाता है, तो मैं मूर्ति को तोड़कर नष्ट कर दूंगा। यदि आप (DMK) करुणानिधि की याद में 'कलम की मूर्ति' बनाना चाहते हैं, तो आप इसे आपकी पार्टी के मुख्य कार्यालय अरिवलयम में कर सकते हैं।