फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: धारदार हथियार से RSS कार्यकर्ता की हत्या, बॉडी पर मिले पचास से ज्यादा निशान

Mon, 15 Nov 2021 12:56 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में एक बार फिर आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्लकड़ में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ता सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ कहीं जा रहा था,इसी दौरान घात लगाकार बैठे हमलावरों ने हमला कर दिया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय एस संजीत के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संजीत अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि संजीत के शरीर पर 50 से ज्यादा बार धारधार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें