फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: आरएसएस ने केरल विधानसभा में अपमानजनक टिप्पणियों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, जानिए पूरा मामला...

Sat, 12 Oct 2024 07:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, तिरुवनंतपुरम

सार

दक्षिणपंथी संगठन ने कहा कि यह निंदनीय है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग सदन के अंदर और बाहर यह निराधार आरोप लगा रहे हैं कि इस साल आयोजित हुए त्रिशूर पूरम में व्यवधान पैदा करने के पीछे संघ का हाथ था। 
विज्ञापन
केरल विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राज्य विधानसभा के अंदर सत्तारूढ़ और विपक्षी सदस्यों की ओर से संगठन के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


दक्षिणपंथी संगठन ने कहा कि यह निंदनीय है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग सदन के अंदर और बाहर यह निराधार आरोप लगा रहे हैं कि इस साल आयोजित हुए त्रिशूर पूरम में व्यवधान पैदा करने के पीछे संघ का हाथ था। ‘त्रिशूर पूरम’ केरल के त्रिशूर में आयोजित होने वाला एक वार्षिक हिंदू मंदिर उत्सव है। यह हर साल पूरम के दिन त्रिशूर के वडक्कुनाथन मंदिर में आयोजित किया जाता है।

संघ के वरिष्ठ नेता और प्रांत कार्यवाहक (उत्तर केरल) एन ईश्वरन ने पूछा कि किस आधार पर वे ऐसी गलत बातें बोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संघ नेता इस मामले को लेकर जल्द ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और विधानसभा अध्यक्ष एएन शमशीर से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


संघ नेता ने आरोप लगाया कि मंत्री, विधायक और नेता प्रतिपक्ष सहित जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए संघ के नाम का अनावश्यक रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इसकी अनुमति नहीं है। संघ के पास ऐसे विवादों में हस्तक्षेप करने का न तो समय है और न ही रुचि है। ईश्वरन ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विवादों में संघ का नाम घसीटने का प्रयास ‘दुर्भावनापूर्ण’ है और ऐसे प्रयासों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें