फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण : आरएसएस

Wed, 27 Jan 2021 02:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संघ के महासचिव सुरेश भैयाजी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने दिल्ली में मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की निंदा की और कहा कि लाल किले की ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ उन लोगों का अपमान है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।

विज्ञापन


ट्रैक्टर परेड के लिए निर्धारित मार्ग से हटते हुए आंदोलनकारी किसानों का एक हिस्सा लाल किले में घुस गया और महत्वपूर्ण इमारत के कुछ गुंबदों पर झंडा लगा दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सभी देशवासियों से अपने राजनीतिक एवं वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठ कर प्राथमिकता के आधार पर अमन एवं शांति कायम करने की अपील की।

संघ के महासचिव सुरेश भैयाजी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘दिल्ली में गणतंत्र दिवस जैसे पावन मौके पर हिंसा और अशांति बेहद दुखद एवं निदंनीय है।’ उन्होंने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज के इतर झंडा फहराने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई’ बताया और कहा कि यह उन शहीदों का अपमान है जिन्होंने आजादी एवं देश की एकता के लिये अपने प्राणों की बलि दे दी ।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें