फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS Meet: संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज से, गुजरात के भुज में जुटेंगे पदाधिकारी

Sun, 05 Nov 2023 05:38 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज

सार

इस सम्मेलन में संघ के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और सितंबर में पुणे में आयोजित अखिल भारतीय समन्वय बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा भागवत की ओर से हाल ही में नागपुर में विजयादशमी उत्सव के संबोधन में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज से गुजरात के भुज में शुरू होगी। संघ की इस वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहले ही कच्छ पहुंच चुके हैं। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक सात नवंबर तक होगी। बैठक के लिए भागवत आठ नवंबर तक भुज में रहेंगे। 

विज्ञापन


इसके अलावा आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबले, कार्यकारी परिषद के सभी सदस्य और संघ पदाधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। बताया जाता है कि बैठक में देश भर से आरएसएस के 400 से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है। इनके अलावा कुछ विविध संगठन के चयनित संगठन मंत्री भी बैठक में भाग लेने वाले हैं।

सम्मेलन में संघ के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और सितंबर में पुणे में आयोजित अखिल भारतीय समन्वय बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा भागवत की ओर से हाल ही में नागपुर में विजयादशमी उत्सव के संबोधन में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उससे जुड़े देश भर में प्रस्तावित कार्यक्रम आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें