फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मिजोरम के चम्फाई में बड़ा सड़क हादसा, एक महिला समेत पांच की मौत

Sat, 31 Dec 2022 04:53 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल

सार

एक कैब सर्विस (टाटा सूमो वाहन) शुक्रवार को चम्फाई जिले में आइजोल से आठ यात्रियों को लेकर जोखावथर जा रही थी। चुंगटे इलाके में अनियंत्रित कैब एक चट्टान से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के चम्फाई जिले में हुई एक सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राज्य के परिवहन मंत्री ने घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक कैब सर्विस (टाटा सूमो वाहन) चम्फाई जिले में आइजोल से आठ यात्रियों को लेकर जोखावथर जा रही थी। चुंगटे इलाके में अनियंत्रित कैब एक चट्टान से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच लोगों के मरने के अलावा, एक शिशु सहित तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चम्फाई जिले के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


घायलों में से दो को गंभीर हालत होने पर शहर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर राज्य के परिवहन मंत्री टीजे लालनुंतलुआंगा ने चम्फाई जिले अस्पताल में मृतकों के परिजनों और घायल मरीजों से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें