फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनीवाल के बारह साल : भाजपा से सीखी राजनीति, आज उसे ही दिखा रहे आंखें

Sat, 26 Dec 2020 06:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : social media
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को दूसरा झटका लगा। अकाली दल के गठबंधन से अलग होने के 3 महीने के बाद एक और सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) भी एनडीए से अलग हो गई।

विज्ञापन


आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अलग होने की घोषणा करते हुए कहा कि मैंने तीन कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) छोड़ दिया है। ये कानून किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ भी गठबंधन नहीं करूंगा। 





गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल पहले ही किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन समितियों की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। बेनीवाल ने संसद की उद्योग संबंधी स्थायी समिति, याचिका समिति तथा पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय की परामर्श समिति से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन


कौन हैं हनुमान बेनीवाल
राजस्थान के नागौर से लोकसभा के सांसद बेनीवाल जाट समुदाय से आते हैं और किसानों के मुद्दे को पहले भी उठाते रहे हैं। बेनीवाल की पार्टी ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। नागौर से लेकर बाड़मेर तक जाट समुदाय के लोगों के बीच बेनीवाल की अच्छी पैठ है। उन्होंने आरएलपी की स्थापना 29 अक्टूबर 2018 को जयपुर में की थी।

भाजपा से राजनीतिक जीवन की शुरुआत
बेनीवाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की। भाजपा की तरफ से वो 2008 में खीवसर से विधायक बने। लेकिन सीएम वसुंधरा राजे से मतभेदों के चलते बेनीवाल ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और वो एक बार फिर निर्दलीय विधायक बने। वर्ष 2018 में उन्होंने आरएलपी नाम से अपनी अलग पार्टी बना ली। और अब वो इसी पार्टी से लोकसभा सांसद हैं।

सैकड़ों किसानों के साथ आज कोटपुतली पहुंचे
इस बीच हनुमान बेनीवाल आज सैकड़ों की संख्या में किसानों के साथ कोटपुतली पहुंचे। इससे पहले उन्होंने दो लाख किसानों के साथ दिल्ली कूच करने का आह्वान किया था। वे शाहजहांपुर की तरफ बढ़ रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें